भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर मंत्री और मोसिन की पत्नी फरहीन ने कहा की वह भाजपा की सदस्यता लोगों को ग्रहण करवा रही है। कुछ लोग उनको लगातार धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं की भाजपा का काम यहां नहीं करोगी। तुम मुसलमानों को शामिल नहीं कर सकती। 

अलीगढ़. पीएम नरेंद्र मोदी देश में सबका साथ सबका विकास की बात कर रहे हैं। उनकी इस बात से प्रभावित होकर मुस्लिम लोग भी उनके साथ जुड़ रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनको मुसलमानों का भाजपा के साथ जुड़ना हजम नहीं हो रहा है। इन दबंग लोगों को किसी का खौफ नहीं है। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र में सामने आया हैं। यहां के उस्मान पाड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक मुस्लिम महिला भाजपा कार्यकर्ता के घर में घुस कर दबंगों ने उसके पति की सिर्फ इसलिए पिटाई की क्योंकि महिला भाजपा से जुड़ी थी और भाजपा के सदस्यता अभियान को बड़ी जोर शोर से चला रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25000 रुपए की डिमांड की

महिला ने अपने घर के नीचे भाजपा पार्टी का एक कार्यालय भी बना रखा है। मोहल्ले के कुछ दबंग लोगों को यही बात नागवार गुजरी और महिला के ऑफिस में घुस कर उसके पति के साथ जमकर मारपीट की और ऑफिस में तोड़फोड़ की। दबंगों ने महिला से 25000 रुपए की डिमांड भी रख दी और धमकाते हुए चले गए। दबंगों की ये करतूत ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। घटना 8 अगस्त की है। महिला ने मोहल्ले के उन दबंग लोगों के खिलाफ थाना देहली गेट में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर मंत्री और मोसिन की पत्नी फरहीन ने कहा की वह भाजपा की सदस्यता लोगों को ग्रहण करवा रही है। कुछ लोग उनको लगातार धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं की भाजपा का काम यहां नहीं करोगी। तुम मुसलमानों को शामिल नहीं कर सकती। तुम सपा में काम करो। अगर भाजपा में काम करना है तो 25000 रुपये देने होंगे।