कपल रहता था लिव इन रिलेशनशिप में। संदिग्ध हालत में हुई मौत। पुलिस कर रही घटना की वजह की तलाश। 

मिर्जापुर: नार घाट दलित बस्ती से एक कपल की लाश मिलने का मामला सामने आया है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। घटना का पता तब चला जब सुबह लोग बिस्कुट नमकीन लेने के लिए उनकी दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद पाकर, ग्राहकों ने दरवाजा पीटा तो वह धक्के से वह खुल गया। अंदर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए। अंदर खून से लथपथ, दुकान की मालकिन व उसके प्रेमी की लाश पड़ी थी। पुलिस हत्या के कारणों को तलाश रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति से तलाक के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी महिला 

 42 वर्षीय संगीता ने पहले पति से तलाक लेने के बाद 38 वर्षीय सुनील अग्रवाल के साथ लिव इन में अपने पुश्तैनी मकान में रहती थी। दोनों ने घर चलाने के लिए परचून की दुकान खोल रखी थी। हत्या की कोई भी ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। सूचना पर एसपी, एसपी सिटी, सीओ व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की । फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी जांच में लगी है। हत्या की सूचना पाकर मृतकों के परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कुछ सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस ने कहा है कि जल्द घटना की वजह भी सामने आ जाएगी।