बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर विपरित साइड चली गई, जिससे दूसरी पटरी से गुजर रहे दो बाइक सवार और साइकिल सवार चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और साइकिल के परखच्चे उड़ गए।

उन्नाव (Uttar Pradesh) । बोलेरो गाड़ी ने दो बाइकों और एक साइकिल सवार को कुचल दिया। इसके बाद गाड़ी एक पेड़ से टकराने के बाद खेत में पलट गई। बताते हैं कि ये हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक और साइकिल के परखच्चे उड़ गए, पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले बाइक और साइकिल सवार हैं। जबकि एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा गुरुवार की देर शाम फतेहपुर इलाके में हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाइक और साइकिल के उड़े परखच्चे
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर विपरित साइड चली गई, जिससे दूसरी पटरी से गुजर रहे दो बाइक सवार और साइकिल सवार चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और साइकिल के परखच्चे उड़ गए।

चार ने मौके तो एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने हरदोई के रहने वाले सौरभ और उन्नाव के रहने वाले अर्पित, रजयपाल, राकेश, आशीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है। वहीं सड़क हादसे में सभी मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।