उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे कि अब यूपी बलरामपुर में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। पोस्टमॉर्टम के बाद देर रात ही पीड़िता का दाह संस्कार कर दिया गया। 

बलरामपुर. उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे कि अब यूपी बलरामपुर में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। पोस्टमॉर्टम के बाद देर रात ही पीड़िता का दाह संस्कार कर दिया गया। यहां पर दो लड़कों ने दोस्ती के बहाने एक दलित युवती को बुलाया और इसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस जघन्य हरकता को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को गंभीर हालत में एक रिक्शे पर बैठाकर घर भेज दिया, जहां उसकी मृ्त्यु हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक एक आरोपी का नाम शाहिद है इसके पिता का नाम हबीबुल्ला है और ये गैंसड़ी का रहने वाला है। दूसरे आरोपी का नाम साहिल है। इसके पिता का नाम हमीदुल्ला है, ये शख्स भी गैंसड़ी का रहने वाला है। बलरामपुर पुलिस ने कहा है कि इस प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में पीड़िता की हाथ पैर और कमर तोड़ने वाली बात सही नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी मृतका 
पुलिस ने बताया कि बलरामपुर के थाना गैथली में एक तहरीर प्राप्त हुई है। एक 22 साल की लड़की के परिजनों ने बताया कि वो एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी। लड़की जब कल काम करने गई तो देर शाम तक घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने फोन से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन लड़की से संपर्क नहीं हो पाया। लेकिन लड़की थोड़ी देर बाद रिक्शे से आई। लड़की हालत काफी खराब थी। परिजन तुरंत लड़की को हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन लड़की की रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने अपनी तहरीर में दो लड़कों नामजद किया है इन लोगों ने लड़की के साथ बलात्कार किया है। जब लड़की की हालत खराब हुई तो उन लोगों ने उसे घर भेज दिया। पुलिस ने तहरीर पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

अखिलेश और संजय सिंह ने साधा निशाना 
इस घटना पर यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा है कि हाथरस के बाद अब बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है व घायलावस्था में पीड़िता की मृत्यु हो गयी है। श्रद्धांजलि! भाजपा सरकार बलरामपुर में हाथरस जैसी लापरवाही व लीपापोती न करे और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करे।