यूपी के फतेहपुर जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही सबंधित थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। तो वहीं पीड़िता की कहानी सुनकर एसपी भी हैरान हो गए। 

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के जिले फतेहपुर से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी युवक धर्म परिवर्तन कराने से पहले भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था। शहर में धर्म छिपाकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके बाद उसने जबरन पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह भी कर लिया। इसकी शिकायत युवती ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश
धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फसाना, उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म करना। इसके पश्चात जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की शिकायत जब एसपी को पीड़िता ने बताई तो वह भी सुनकर हैरान हो गए। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए है। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि 2017 में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। उसी साल 2017 में स्कूल से आते-जाते समय एक युवक उसका रोज पीछा करता था। उसने अपना नाम कृष्णा ठाकुर बताया। उसके बाद फोन पर बातचीत करने लगा।

शादी के बहाने आरोपी दिल्ली ले गया
युवती ने एसपी को बताया कि स्कूल से बहलाकर फुसलाकर बिंदकी के एक मंदिर ले गया। उससे पहले रास्ते में सुनसान जगह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जून 2018 में इंटर पास होने के बाद पैतृक गांव गोरखपुर चली गई। लेकिन अक्टूबर 2018 में उसने शादी के बहाने दिल्ली बुलाकर ले गया। उसने करीब दस दिनों तक होटल में रखकर शारीरिक संबंध बनाए।

जान बचाकर भाग निकली पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि आरोपी दिल्ली से चित्रकूट के कर्वी ले गया। तभी कृष्णा का सच सामने आया। वहां जाकर पता चला कि उसका असली नाम कृष्णा नहीं अरशद है। फतेहपुर शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले अरशद ने मां, पिता, भाई कर्वी पहुंचे तो दो महीने बाद उसे घर लेकर आए। इसके पश्चात यहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया। जून 2019 में कचहरी में एक राजीनामा बनवाकर हस्ताक्षर करवाए। सात महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन छह मई को पीड़िता किसी तरह से वहां से बचकर भाग निकली।

शादी के नाम पर 2 साल तक रेप करता रहा पार्टनर, प्रेगनेंट हुई तो करवाया अबॉर्शन, आरोपी ने कहा- कुबूल है जुर्म

अपने ऑफिस के साथी के साथ दरोगा करता रहा ये घिनौनी हरकत,असलियत सामने आने के बाद किया कोर्ट में सरेंडर