यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जल्द ही भाजपा संगठन में बदलाव होगा। इसको लेकर कवायद लगातार जारी है। माना जा रहा है कि यह बदलाव विधान परिषद चुनाव के बाद सामने आ सकता है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 के गठन के साथ ही अब प्रदेश संगठन में बदलाव की तैयारी है। नई सरकार में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, 2 प्रदेश उपाध्यक्ष और 1 प्रदेश महामंत्री को भी सरकार में मंत्री बनाया गया है। जिसके बाद संगठन में बदलाव की कवायद भी शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह बदलाव विधान परिषद के चुनाव के बाद सभी के सामने आएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक व्यक्ति एक पद का है सिद्धांत 
भारतीय जनता पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। इसी को लेकर जल्द ही संगठन में बदलाव के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह योगी सरकार मं कैबिनेट मंत्री बनाए गए। इसी को लेकर अब नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। माना जा रहा है कि विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र की जिन 36 सीटों पर चुनाव ल रहा है उसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। 

अभी विधान परिषद चुनाव की तैयारी है जारी 
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद की 36 में से 27 सीटों पर चुनाव होना है। यह चुनाव 9 अप्रैल को होना है। इसको लेकर लगातार तैयारी जारी हैं। वहीं शेष 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 

कई नामों को लेकर हो रहा मंथन
बीजेपी संगठन में बदलाव को लेकर कई नाम चल रहे हैं। हालांकि इस नामों में कितनी वास्तविकता है यह बाद में ही पता लगेगा। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि विधानपरिषद के चुनाव के बाद संगठन में बदलाव अवश्य ही किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो चुकी है। लेकिन चुनाव की वजह से अभी इस पर मुहर नहीं लग रही है। कई नामों को लेकर जारी मंथन के बाद जल्द ही इन्हें फाइनल रूप देने का काम शुरू किया जाएगा। 

संगीत सोम के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट के मामले ने पकड़ा तूल, दी गई ये चेतावनी

चुनाव में मिली हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुलाई समीक्षा बैठक, इन नेताओं पर लिया जा सकता है ऐक्शन