सेना में भर्ती को लेकर आई नई योजना अग्निपथ का विरोध तेज़ हो गया है। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में न आएं। यह योजना आपका भविष्य स्वर्णिम करेगी।

लखनऊ: यूपी में अग्निपथ योजना के तहत पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। जिसके बाद अब सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदोलन कर रहे युवाओं से शांती बनाये रखने की अपील की है। बता दें कि सेना में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ का विरोध बिहार से यूपी भी पहुंच गया है। गुरुवार को यूपी के कई जिलों में युवाओं ने प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर पुलिस से झड़प भी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम योगी ने की अपील
सीएम योगी अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं को लेकर अपील करते हुए लिखा कि 'युवा साथियो, 'अग्निपथ योजना' आपके जीवन को नए आयाम प्रदान करने के साथ ही भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी। आप किसी बहकावे में न आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा हेतु संकल्पित हमारे 'अग्निवीर' राष्ट्र की अमूल्य निधि होंगे व यूपी सरकार अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी। जय हिंद।'

Scroll to load tweet…

यूपी के कई शहरों में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के साथ ही मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर में सेना में भर्ती के अकांक्षी युवाओं ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने इस योजना को रद करने की मांग की और 'अग्निपथ योजना वापस लो' के नारे लगाए हैं। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए बनाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ मथुरा में युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मथुरा में रैपुराजाट गांव के पास आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर से हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। करीब 12 बजे युवाओं ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर रैपुरा जाट के निकट जाम लगा दिया है।सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

यूपी के कई जिलों में 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा,सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

हिंसा के खिलाफ कई शहरों में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कहा- जिस घर से अफजल निकलेगा, उस घर में घुसकर मारेंगे