आगरा में एक युवक ने दुकान संचालक की पेचकस से हमला कर उसकी हत्या कर दी। युवक बीते दो दिनों से मंदिर में रुका था और घटना को अंजाम देने वाली रात को मृतक के घर पर खाना खाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक युवक सिकंदरा में कैलाश मंदिर के सामने प्रसाद की दुकान चलाते थे। शनिवार रात मृतक सुमेश गिरी पर सोते समय पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सुमेश की मौत हो गई। वहीं हमले के दौरान चीखने की आवाज सुनकर मौके पर परिवार और आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक ने किया पेचकस से हमला
मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुमेश गिरी प्रसाद की दुकान चलाते थे। शनिवार रात उनके यहां पर एक अंजान शख्स आया था। युवक को तेज भूख लगी थी। इस पर सुमेश ने उस खाना खिलाया और दुकान पर ही सो गए। वहीं करीब पौने तीन बजे रात में युवक ने उन पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को पकड़ कर उसे खंभे से बांध दिया। घालय सुमेश को इलाज के लिे अस्पताल ले जाते दौरान उनकी रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंदिर में ठहरा था आरोपी
मृतक सुमेश गिरी के बेटे पवन गिरी के अनुसार, खंदारी निवासी अरुण कुमार दो दिन पहले मंदिर में आकर ठहरा था। वह मंदिर की सफाई करता था और मंदिर में ही खाना खाता था। शनिवार रात सुमेश ने आरोपी युवक को अपने घर में खाना खिलाया। इसके बाद काफी देर तक अरुण उनके घर में ही बैठा रहा। जब काफी देर तक वह नहीं गया तो परिजनों ने उसे बाहर निकाल दिया और घर बंद कर के अंद से गए। इसके बाद देर रात अरुण उठा और दुकान की शटर खोल दी। शटर के पास ही सुमेश सो रहे थे। जिसके बाद युवक ने सुमेश पर पेचकस से हमला कर दिया। 

पुलिस मामले की कर रही जांच
सीओ हरी पर्वत एएसपी सत्यनारायण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक बापू नगर, खंदारी का रहने वाला है। उसका नाम अरुण कुमार है। पुलिस उससे मामले की पूछताछ कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि उसने सुमेश की हत्या क्यों की और वह कैलाश में क्या करने आया था। वहीं पुलिस उसके बारे में और उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जानकारी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फरवरी में होने वाली शादी से पहले ही दोनों ने दुनिया को कहा अलविदा, मंगेतर के साथ दिल्ली से आगरा जा रहा था युवक