सपा नेता की यह करतूत सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने प्रेम चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सपा नेता की गुंडागर्दी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

आगरा (उत्तर प्रदेश) । गैराजद मालिक के पैसा मांगने पर सपा नेता प्रेम चौधरी ने गैराज मालिक अभिषेक सिंघल के ऊपर ही कार चढ़ा दी। गैराज मालिक ने किसी तरह से कार के बोनट पर चढ़ कर अपनी जान बचाई। इस दौरान सपा नेता ने कई किलोमीटर तक अपनी कार दौड़ा दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पड़ताल में यह बात सामने आई की घटना सिकंदरा थाना की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बोनट पर बैठे अखिलेश तो दौड़ाना शुरू की कार
अभिषेक के बोनट पर चढ़ते ही सपा नेता का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने कार को दौड़ाना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि कई किलोमीटर सपा नेता ने अपनी कार को दौड़ाया। इस दौरान गैराज मालिक बोनट पर बैठे-बैठे मदद की गुहार लगाता रहा।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सपा नेता की यह करतूत सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने प्रेम चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सपा नेता की गुंडागर्दी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।