आगरा जनपद में एक भतीजे ने अपनी ही चाची को मौत के घाट उतार दिया। थाना चित्राहाट अंतर्गत क्षेत्र से सामने आई इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आगरा: जनपद से बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भतीजे ने अपनी चाची को कमरे में बंद कर चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। मामला आगरा के थाने चित्राहाट के शाहपुर ब्राह्मण गांव का है। देर रात को भतीजे ने चाची को मराने के बाद अपने पेट में भी चाकू घोंप ली। घटना के बाद रात तकरीबन 3 बजे महिला की मौत हो गई। मृतक के भाई ने युवक समेत परिवार के अन्य लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़ा गया
पुलिस ने बताया कि भतीजे विकास ने दोपहर करीब 12 बजे अपनी चाची मंजू देवी पत्नी सुभाष चंद्र को कमरे में बंद कर दिया था। शाम 7 बजे परिजनों के कई बार कहने पर दरवाजा न खोलने पर पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ा गया तो मंजू देवी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी मिली वहीं, विकास के पेट में चाकू धंसा हुआ था। 

विकास की मानसिक हालत ठीक नहीं
पुलिस ने तुरंत दोनों को बाह सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन यहां से दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। करीब रात 3 बजे मंजू देवी की मौत हो गई। जबकि विकास की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि विकास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, फिलहाल इस मामले में अभी कोई और वजह सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने विकास के अलावा उसकी दादी व पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं घायल आरोपी ने पूछताछ में कहा कि दिमाग पर गर्मी चढ़ गई थी इसीलिए इतनी बड़ी घटना हो गई। जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने खुद को भी चाकू मार लिया। 

तीन माह पहले पत्नी को था भगाया 
आरोपी की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उसके दो बच्चे सृष्टि औऱ आरव है, इनकी उम्र दो और एक साल है। आस-पास के लोगों ने बताया कि आरोपी ने पांच माह पहले उसे भी पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था। उसके बाद से ही वह मायके में रह रही है। 

लखीमपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, बहु ने ससुर के लिए उठाया बड़ा कदम