यूपी के आगरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी है। ससुराल पक्ष ने साक्ष्य मिटाने और पुलिस से बचने के लिए दोनों का अंतिम संस्कार कर पूरा परिवार मौके से फरार हो गया।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी है। पत्नी की हत्या के बाद युवक ने खुदकुशी कर अपनी भी जान दे दी है। बताया जा रहा था कि मृतका 7 माह की गर्भवती थी। जिसे उसके पति ने पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना आगरा के खलौआ गांव की है। युवक के परिवार वालों ने किसी को सूचना दिए बगैर आनन-फानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती के परिजनों को बेटी-दामाद के मरने की सूचना मिलने पर मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दोनों को मार डालने का आरोप लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ससुरालवालों ने नहीं दी मौत की खबर
गांव अटूस (सिकंदरा) निवासी हरिबाबू के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी खलौआ निवासी कृष्णवीर उर्फ कृष्णा से की थी। कृष्णवीर पत्थर घिसने का काम करता था। दोनों की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। साथ ही प्रीति गर्भवती थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शवों का अंतिम संस्कार करने के बाद ससुरालीजनों ने इसकी सूचना उनको दी थी। जिसके बाद सोमवार को प्रीति के पिता ने घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस को प्रीति और कृष्णा की हड्डियों और राख के सिवाय कुछ भी नहीं मिला।

परिवार ने ससुरालपक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
पुलिस ने ससुराल पक्ष पर हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को पहले छानबीन में पता चला कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा बढ़ने पर कृष्णा ने प्रीति को पीट-पीटकर मार डाला और उसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। ससुराल वालों ने पुलिस से बचने के लिए दोनों का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद से कृष्णा का पूरा परिवार फरार है। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल वाले प्रीति और उसके पति को पसंद नहीं करते थे। इसलिए उन्होंने दोनों को मार दिया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा करवाए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आगरा: भतीजे ने चाची को कमरे में बंद कर इस दर्दनाक वारदात को दिया अंजाम, कहा- दिमाग पर चढ़ गई थी गर्मी