सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा करने वाली बीजेपी सरकार के राज में सीतापुर से बरेली तक की सड़कों का बहुत बुरा हाल है। 

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी में बीजेपी सरकार के ढाई साल पूरे होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मान्यवर के सूचनार्थ प्रेषित। सपा सरकार की 21 परियोजनाओं के उद्घाटन का श्रेय लेना अभी बाकी है। बता दें, अखिलेश पहले भी योगी सरकार पर सपा शासनकाल की योजनाओं का उद्घाटन करके वाहवाही लूटने का आरोप लगा चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्वीट में लिखा योजनाओं का नाम
अखिलेश ने अपने ट्वीट में बाकी योजनाओं का नाम भी लिखा। इनमें गोमती रिवर फ्रंट, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी चाइल्ड केयर वार्ड, गोरखपुर से देवरिया और देवरिया से सलेमपुर फोर लेन मार्ग, कैंसर इंस्टीट्यूट, मिर्जापुर रोप वे, केसी घाट सौंदर्यीकरण, राधा-रानी रोप वे, इटावा लॉयन सफारी, आगरा मुगल म्यूजियम, आगरा कैफे, शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज समेत कई प्रमुख योजनाओं का नाम शामिल है।

वहीं, सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा करने वाली बीजेपी सरकार के राज में सीतापुर से बरेली तक की सड़कों का बहुत बुरा हाल है।