यूपी के अलीगढ़ जिले में बीजेपी की महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने अपने घर में पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया है। इससे पहले उन्होंने गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। जिसके चलते उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। 

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बीजेपी की महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने अपने घर में 9 दिनों के लिए दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। इससे पहले भी वह गणेश महोत्सव पर मौलानाओं के निशाने पर आई थीं। रूबी का कहना है कि पहले भी उन पर हमले होते रहे हैं फतवे जारी हुए हैं। लेकिन वह किसी से डरे बिना अपना काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फतवे देने वालों से कहूंगी कि यह हिंदुस्तान है संभल जाएं वर्ना आगे बहुत नुकसान होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
रूबी ने बताया कि उन्होंने 9 दिनों के लिए अपने घर में दुर्गा मां की मूर्ति की स्थापित की है। उन्होंने कहा कि मेरे मन में शुरूआत से ही सभी धर्मों के प्रति सम्मान रहा है और वह सभी त्यौहारों को मनाती आई हैं। इस दौरान माता रानी से उनकी यही प्रार्थना है कि इस देश में चैन, सुकून, अमन और शांति बनी रहे। किसी के बीच में किसी तरह का भेदभाव न रहे। रूबी ने कहा कि वह अल्लाह से दुआ करती हैं कि वह मौलवी जो देश को बर्बाद करना चाहते हैं। भगवान उनको समझ दें और हिंदू-मुस्लिम एकता बनी रहे। 

रूबी आसिफ पूरे नवरात्रि रहेंगी व्रत
रूबी ने कहा कि जिहादियों का काम है फतवे जारी करना, डराना-धमकाना। लेकिन सभी को एक बात समझनी चाहिए कि हम सब एक हैं और हमें सारे त्यौहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 9 दिनों की मूर्ति स्थापना के साथ ही वह पूरे नवरात्रि ठीक वैसे ही व्रत रखेंगी जैसे रमजान में व्रत किया जाता है। 9 दिन बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि इन मौलानाओं के साथ ऐसी कार्यवाही की जाए जो बहन बेटियों को दबाना बंद कर दें। लोग जो करना चाहते हैं उन्हें वह करने की पूरी आजादी मिले। मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो खुलकर सामने आना चाहते हैं। लेकिन फिर वह ये सोचकर डर जाते हैं कि कहीं उनके साथ भी वहीं न हो जो रूबी के साथ हुआ है। 

विरोधियों के निशाने पर आईं रूबी आसिफ खान
रूबी ने आगे कहा कि ट्विटर पर उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया है। उन्हे कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। जिसकी शिकायत भी पुलिस से की गई है। लेकिन अभी तक ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एक ओर जहां मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर रूबी एक बार फिर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें भाजपा नेताओं से समर्थन भी प्राप्त हुआ है। रूबी का कहना है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत मदरसों में जाकर बच्चों की पढ़ाई को देख रहे हैं। वह लोगों को एकता का संदेश दे रहे हैं। ऐसे में अगर वह नवरात्रि में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करती हैं तो इसमें गलत क्या है। 

अलीगढ़: प्रशासन की अनुमति के बिना बनाई मस्जिद और फिर बेचकर हुए फरार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा