मुस्लिम भाजपा नेता रूबी आसिफ खान गणेश प्रतिमा स्थापित कर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थी।  बुधवार को गणेश विसर्जन के बाद रूबी का एक नया बयान चर्चा में बना हुआ है। उनका कहना है इस बार वह दीपावली में लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर त्यौहार मनाएंगी।

अलीगढ़: भाजपा नेता रूबी आसिफ खान पिछले दिनों धूमधाम से अपने घर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। जिसके बाद वह काफी विवादों में घिर गई थी। इतना ही रुबी आसिफ खान को जिंदा जलाने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। लेकिन उन्होंने जितने धूमधाम से गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी, उतने ही धूमधाम से गणेश विसर्जन भी किया था। रुबी ने कहा कि वह इन धमकियों से नहीं डरती हैं। कुछ लोगों ने उन पर इस्लाम भूलने और हिंदू बनने का भी आरोप लगाया। लेकिन इसके बाद भी उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुस्लिम भाजपा नेता मनाएंगी दिवाली
मामूद नगर निवासी रूबी आसिफ खान का कहना है कि गणेशोत्सव के बाद अब वही दिवाली का त्यौहार भी धूमधाम से मनाएंगी और इस मौके पर लक्ष्मी-गणेश की भी पूजा करेंगी। उनका कहना है कि कुछ कट्टरपंथी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लेकिन वह डरने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी त्याहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए फिर चाहे वह किसी भी धर्म या संप्रदाय से ताल्लुक रखते हों। उन्होंने आगे कहा कि आज तो बच्चे भी स्वतंत्र हैं। वह किसी भी धर्म या समुदाय के युवक-युवती से शादी कर सकते हैं। बच्चों के इस फैसले पर उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। 

जान से मारने की मिल चुकी है धमकी
रूबी का मानना कि भगवान और अल्लाह एक ही हैं और उनकों दोनों में कोई भी फर्क नजर नहीं आता है। दो साल पहले पूबी ने अपने घर में भगवान राम की स्थापना भी की थी। जिसके बाद वह विरोधियों के निशाने पर आ गई थी। इनके खिलाफ शहर में पोस्टर लगवाए गए थे। रूबी और उनकी बेटी पर पहले भी हमले भी हो चुके हैं। वहीं इस साल गणेश प्रतिमा स्थापित करने पर भी काफी बवाल मचा था। बुधवार को रूबी ने धूमधाम से नरौरा के नरवर गंगाघाट पर गणपति का विसर्जन किया था। विसर्जन के दौरान उनके साथ पुरुष और महिलाएं भी शामिल थी। रूबी को जान से मारने की धमकियों के चलते उन्हें सुरक्षा के तौर पर दो पुलिसकर्मी भी मिले हैं।

अलीगढ़ के बाद प्रयागराज में मुस्लिम परिवारों ने की बप्पा की पूजा, हिंदूओं के साथ मिलकर पंडाल में करते ऐसा काम