यूपी के अलीगढ़ में एक महिला ने रोज-रोज के घरेलू कलह से परेशान होकर ्पने पति की हत्या कर दी। किसी को उस पर शक ना हो इसलिए उसने खुद ही मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। हालांकि पूछताछ में उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। 

अलीगढ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस मामले पर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी महिला ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसके बाद वह उसकी बेटी को भी पीटने लगा था। रोज-रोज के विवाद को खत्म करने के लिए उसने पति की हत्या का प्लान बना कर इसे अंजाम तक भी पहुंचा दिया। यह घटना अकराबाद के कस्बा कौड़ियागंज की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी ने की थी पति की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति छत पर सो रहा था। हत्या करने से पहले उसने पति के हाथ-पैर चारपाई से बांध दिए थे ताकि वह उठ ना पाए। इसके बाद उसकी हत्या कर महिला ने खुद ही पुलिस को मामले की सूचना दी जिससे कि उसपर हत्या का शक न जाए। इसके बाद पुलस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने धारदार हथियार से अपने पति की हत्या की थी। इस दौरान आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस को निराशा हाथ लगी।

आरोपी महिला ने स्वीकार किया अपना जुर्म
वहीं पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद से आरोपी महिला और उसके रिश्तेदारों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। सख्ती से पूछताछ करने के बाद आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। वहीं हत्या में इस्तेमाल किया जाने वाला हंसिया भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह इतने सालों से अपने पति की हरकतों को चुपचाप नजरअंदाज कर रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह उसकी बेटी को भी मारने लगा था। इस घटना से उसकी बेटी काफी बीमार रहने लगी थी। सीओ बरला अभय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

अलीगढ़: चचेरे भाइयों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, पीड़िता की मां ने पड़ोस की महिला पर लगाया गंभीर आरोप