एक पिता की नसीहत 18 वर्षीय बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इसलिए वह किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते हैं। 

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पिता की नसीहत बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। आज के दौर में बच्चे अपने माता-पिता से कोई भी सीख नहीं लेना चाहते हैं। ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद के अमरोहा में सामने आया है। जहां पर एक 18 साल के युवक ने अपने पिता की नसीहत से नाराज होकर अपनी जान दे दी। यह घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत उझारी के मुहल्ला गढ़ी का है। मुहल्ला गढ़ी में रहने वाले एक मजदूर ने अपने बेटे को सुबह जल्दी उठने की नसीहत दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता की नसीहत सुन बेटे ने दी जान
मजदूर पिता की नसीहत से नाराज युवक ने सांपा मार्ग पर स्थित एक बाग में जाकर फांसी लगा ली। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता अब अपने बेटे को नसीहत देने के लिए खुद को कोस रहे हैं। बता दें कि मजदूर का बेटा सुबह देर तक सोया करता था। जिससे नाराज होकर उसके पिता ने उसे सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ और योग आदि करने के लिए बोला था। इस बात से नाराज युवक ने अपनी जान दे दी है। जवान बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत से मृतक के परिवार में मातम पसर गया है।

पिता ने कानूनी कार्यवाही करने से किया इनकार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन मृतक के पिता ने किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं करने का फैसला लिया। पिता ने पुलिस को लिखकर दिया कि उनके बेटे ने आत्महत्या की है और इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है। बेटे की मौत से दुखी पिता ने बिना कानूनी कार्यवाही किए बिना ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। मजदूर के अनुसार, मृतक बेटा तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। साथ ही उसकी एक बहन भी है। उनका कहना था, कि अपने बेटे को अच्छी नसीहत देना उन्हें इतना भारी पड़ेगा यह उन्हें नहीं पता था। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ के अनुसार, युवक की मृत्यु से संबंधित कोई भी सूचना थाने में नहीं दी गई है।

प्यार के लिए धर्म बदला-पति छोड़ा और अब उसी प्रेमी के घर सना की दर्दनाक मौत