नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) के खिलाफ यूपी में भी कुछ जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के छात्रों ने शांति पूर्ण तरीके से जुलूस निकाला। छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन पहले ही अलर्ट हो गया था।

अलीगढ़ (Uttar Pradesh). नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) के खिलाफ यूपी में भी कुछ जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के छात्रों ने शांति पूर्ण तरीके से जुलूस निकाला। छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन पहले ही अलर्ट हो गया था। एएमयू केंपस में भारी संख्या में पीएसी और आरएएफ के साथ लोकल पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया था। वहीं, शहर में सुबह ही एतिहातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सहारनपुर में भी हुआ विरोध प्रदर्शन
वहीं, सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने नागरिकता बिल के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। उन्होंने कैब को काला बिल करार दिया। हजारों की संख्या में लोगों ने विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को अपना ज्ञापन सौंपा। सहारनपुर में भी शुक्रवार को इंटरनेट सेवा सुबह से ही बंद कर दी गई थी।

क्या है नागरकिता संशोधन बिल
नागरिकता संशोधन बिल 2019 लोकसभा के बाद बुधवार को राज्यसभा में पारित हुआ। जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक कानून में बदल गया। नागरिकता संशोधन कानून के तहत भारत के तीन पड़ोसी इस्लामी देशों- पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होकर भारत की शरण में आए गैर-मुस्लिम लोगों को आसानी से नागरिकता मिल सकेगी।