इनकम टैक्स ने यह कार्रवाई नोएडा में की थी। मायावती ने हाल ही में अपने भाई आनंद कुमार को बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।
उत्तर प्रदेश. इनकम टैक्स ने बसपा प्रमुख मायावती के भाई और भाभी पर शिकंजा कंस दिया है। IT ने उनका 400 करोड़ रुपए कीमत का बेनामी प्लॉट जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई नोएडा में की गई थी। इस घटनाक्रम के बाद मायावती की मुसीबत बढ़ सकती है। मायावती ने हाल ही में भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। 7 एकड़ के इस प्लाट को जब्त करने का आदेश 16 जुलाई को दिल्ली के बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) की तरफ से जारी किया गया था। हालांकि आनंद कुमार ने यह सम्पत्ति किसी दूसरे के नाम पर खरीदी थी, लेकिन हकीकत में उसके असली मालिक आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता हैं।
गौरतलब है कि आनंद कुमार एक समय में नोएड प्राधिकरण में क्लर्क हुआ करते थे। इन पर फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए के हेर-फेर करने का आरोप है। 2007 में यूपी में मायावती की सरकार आने के बाद आनंद कुमार ने 49 कंपनियां खोलीं। अगले 7 साल में वे 1,316 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गए। आनंद पर रियल एस्टेट के जरिये भी ब्लैकमनी कमाने का आरोप है। इनकम टैक्स विभाग के अलावा प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले की जांच कर रहा है। नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के दौरान आनंद कुमार के खाते में 1.43 करोड़ रुपये जमा हुए थे। तभी से वे जांच एजेंसियों की नजर में आ गए थे। पहले भी उनके ठिकानों पर छापे डल चुक हैं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो 7 साल की सजा और प्रॉपर्टी की बाजार कीमत का 25 फीसदी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

