यूपी में अपना दल एस के 9 विधायक हैं। एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। वहीं, 2014 में जब मोदी सरकार आई थी तब अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन 2019 में उन्हें जगह नहीं मिली। इसके बाद से ही वे नाराज बताई जा रहीं थीं। हालांकि, उन्होंने मोदी सरकार या योगी सरकार पर खुलकर कभी भी हमला नहीं किया।

लखनऊ (Uttar Pradesh) । अपना दल (एस) की अध्यक्ष और सांसद अनुप्रिया पटेल ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि अनुप्रिया मोदी कैबिनेट में वापस शामिल हो सकती हैं। उन्हें हरसिमरत कौर बादल की जगह केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की रखी है शर्त
बताया जा रहा है कि अमित शाह से मिलने के बाद अनुप्रिया ने कहा कि अगर अगले साल यूपी चुनाव में यह गठबंधन जारी रखना है तो उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कराया जाए और यूपी में उनके नेताओं को सरकार में जगह दी जाए।

यूपी में है अपना दल एस के 9 विधायक
यूपी में अपना दल एस के 9 विधायक हैं। एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। वहीं, 2014 में जब मोदी सरकार आई थी तब अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन 2019 में उन्हें जगह नहीं मिली। इसके बाद से ही वे नाराज बताई जा रहीं थीं। हालांकि, उन्होंने मोदी सरकार या योगी सरकार पर खुल