यूपी के मुजफ्फरनगर में नवरात्रि के अवसर पर चल रही रामलीला में उस समय हड़कंप मच गया जब ताड़का के कपड़ों में अचानक आग लग गई। आननफानन में दर्शकों व अन्य कलाकारों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ताड़का का रोल कर रहे कलाकार की हालत बिगड़ गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

मुजफ्फरनगर( UTTAR PRADESH ). यूपी के मुजफ्फरनगर में नवरात्रि के अवसर पर चल रही रामलीला में उस समय हड़कंप मच गया जब ताड़का के कपड़ों में अचानक आग लग गई। आननफानन में दर्शकों व अन्य कलाकारों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ताड़का का रोल कर रहे कलाकार की हालत बिगड़ गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले का है। यहां मुहल्ले के लोगों द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है। रविवार देर रात रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान मंच पर ताड़का का किरदार निभा रहे अंकित के कपड़ों में अचानक आग लग गई। दर्शकों और कलाकारों ने संयुक्त प्रयास कर आग पर काबू पाया। 

आग पर केरोसीन का फुहार मारने के दौरान हुआ हादसा 
स्थानीय लोगों की माने तो रामलीला मंच पर ताड़का का किरदार निभा रहा अंकित अपने मुंह में मिट्टी का तेल भरकर आग पर फुहार मार रहा था। तभी अचानक अंकित के कपड़ों में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। दर्शकों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन तब तक अंकित आग में 70 फीसदी झुलस चुका था। अंकित को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।