लाठीचार्ज के दौरान आईपीएस अभिषेक वर्मा का पैर फिसल गया और वे गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने मौके से 18 लोगों को पकड़ा है। गांव व पुलिस चौकी पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि, गांव में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सभी आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी। 

बरेली (Uttar Pradesh) । तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के होने की सूचना हरकत में आई पुलिस पर करीब 400 की भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस चौकी में आग लगाने की कोशिश की। इसपर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान आईपीएस चोटें आई हैं। पुलिस ने 18 लोगों को पकड़ा है। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने मीडिया से कहा कि पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया गया है। आरोपियों पर रासुका लगाया जाएगा। यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर का है।

यह है पूरा मामला
करमपुर चौधरी गांव में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के होने की सूचना पर दोपहर दो सिपाही पहुंचे थे। सिपाही लोगों से जानकारी कर रहे थे। लेकिन, लोगों ने असहयोग किया और हाथापाई की। इसके बाद दोनों सिपाही वहां से दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस बैरियर वन चौकी ले आए। थोड़ी देर बाद गांव के प्रधान तसब्बुर खान की अगुवाई में 300 से 400 लोग पुलिस चौकी पर पहुंच और आगजनी करने की कोशिश की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईपीएस घायल
सूचना जब सीओ तृतीय अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंचे। आरोप है उनसे भी लोग भिड़ गए और हाथापाई की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठी चलाने के दौरान आईपीएस अभिषेक वर्मा का पैर फिसल गया और वे गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने मौके से 18 लोगों को पकड़ा है। गांव व पुलिस चौकी पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि, गांव में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सभी आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी। 

प्रदेश में अब तक 9103 केस
लॉकडाउन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी को भी सड़कों पर निकलने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद प्रदेश के कई जिलों में लोग बेवजह सड़कों पर टहलते मिले। राज्य में अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में 9103 एफआईआर दर्ज हुईं। जमाखोरी और कालाबाजारी के आरोप में 170 केस भी दर्ज किए गए। इस दौरान वाहन चालकों से 4.45 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला। प्रदेश में 5301 बैरियर लगाकर 10.75 लाख वाहनों की चैकिंग की गई। 2.30 लाख वाहनों के चालान हुए और 16 हजार 498 वाहन सीज किए गए हैं।