देश में चल रही कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अब एप का सहारा लिया जाएगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आयुष कवच ऐप को लॉन्च किया

लखनऊ(Uttar Pradesh). देश में चल रही कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अब एप का सहारा लिया जाएगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आयुष कवच ऐप को लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के विरुद्ध आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भारी निगाहों से देख रही है। मुझे विश्वास है कि आयुष कवच मोबाइल ऐप भारत की योग और आयुर्वेद की प्राचीन विद्या को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए लोगों तक नुस्खे पहुंचाएगा। इससे लोगों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम योगी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयुष कवच एप को लांच किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में रोग प्रतिरोधक क्षमताओं से भरी हुई असीमित शक्ति है। बस लोगों को इसकी जानकारी नही है। इस एप के माध्यम से जहां लोगों को जागरूक किया जा सकेगा, वहीं इसकी मदद से आयुर्वेद और भारत की प्राचीन परंपराओं से इस प्रकार के किसी भी वायरस से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने से संबंधित कई सारे तथ्य और नुस्खे भी लोगों को मिल सकेंगे।

आयुष विभाग द्वारा संचालित होगा एप 
मुख्यमंत्री ने इसके बारे इसके बारे बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य आयुष विभाग के द्वारा आयुष कवच कोविड-19 के संदर्भ में एक मोबाइल ऐप विकसित करके उसे लॉन्च किया जा रहा है। इस एप से आम जनता को काफी जानकारियां मिलेंगी। वहीं भारत की प्राचीन चिकित्सा परम्परा में विकसित आयुर्वेद से इलाज की जानकारी भी लोगों को मिल सकेगी।