सपा सांसद आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद तजीन फातिमा ने सोमवार रामपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके साथ आजम खान भी मौजूद थे। फातिमा ने कहा, मेरा राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने में अभी डेढ़ साल का समय बचा है।

रामपुर (Uttar Pradesh). सपा सांसद आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद तजीन फातिमा ने सोमवार रामपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके साथ आजम खान भी मौजूद थे। फातिमा ने कहा, मेरा राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने में अभी डेढ़ साल का समय बचा है। लेकिन यूपी सरकार ने पिछले कुछ महीनों में रामपुर में बेगुनाहों और सपा कार्यकर्ताओं पर जो जुल्म ढाया है। इसी के चलते मैंने यह चुनाव लड़ने का फैसला किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसलिए राज्यसभा सांसद का पद छोड़ रहीं फातिमा
उन्होंने कहा, मेरे परिवारवालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। शौहर और बेटों पर झूठे केस दर्ज हुए हैं। राज्यसभा में राष्ट्रीय मुद्दे उठते हैं। वहां स्थानीय मुद्दे के लिए समय कम मिलता है। विधायकी का चुनाव जीतकर मैं सरकार के जुल्म का जवाब दूंगी। बता दें, रामपुर सीट से आजम खान 9 बार जीत दर्ज कर चुके हैं। उनके सांसद बनने के बाद ही यह सीट खाली हुई है। 

आजम ने कहा-मुझे नहीं पता था ऐसा समय भी आएगा
वहीं, आजम ने कहा, चुनाव में राहें सख्त नहीं बहुत आसान हैं। बीजेपी को शायद मालूम कि ये सीट उन्हें नहीं मिल सकती। इसलिए कमजोर कैंडिडेट उतारा है। मुझे नहीं पता था कि कभी ऐसा भी कलयुग आएगा कि मेरे जैसे आदमी के ऊपर 88 केस दर्ज हो जाएंगे। डकैती, लूट के यह केस अगर किसी और शख्स पर लगे होते तो मैं पूरे यकीन के साथ कहता हूं, वह इस दुनिया में अबतक नहीं होता।