बाबरी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने रविवार को कहा कि अगर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को विवादित परिसर में दीपावली मनाने यानी दीपदान की परमिशन दी गई, तो मुस्लिम समाज भी परिसर में नमाज पढ़ने की परमिशन मांगेगा।

अयोध्या (Uttar Pradesh). बाबरी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने रविवार को कहा कि अगर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को विवादित परिसर में दीपावली मनाने यानी दीपदान की परमिशन दी गई, तो मुस्लिम समाज भी परिसर में नमाज पढ़ने की परमिशन मांगेगा। बता दें, विहिप ने वि​वादित परिसर ​के रिसीवर कमिश्नर मनोज मिश्र से 27 अक्टूबर (दीपावली) के दिन परिसर में 5100 दीये जलाने की परमीशन मांगी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुस्लिम पक्षकार ने दिया सुप्रीम कोर्ट का हवाला
हाजी महबूब ने कहा, विवादित परिसर का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। वहां किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की परमिशन नहीं मिलनी चाहिए। अगर विहिप की मांगों को माना गया तो मुस्लिम समाज भी वहां नमाज पढ़ने पर विचार करेगा। 

विहिप का क्या है कहना
इससे पहले विहिप ने विवादित परिसर के रिसीवर मनोज मिश्र से मुलाकात कर कहा था, दीपावली अयोध्या के साथ साथ पूरे विश्व में मनाया जाता है। ऐसे में रामजन्मभूमि परिसर में दीप न जला पाना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं पर चोट पहुंचाने जैसे है। वहीं, इस मामले पर विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा कहते हैं, इस बार तो 51 हजार दीप रामलला के सामने समर्पित किए जाएंगे। दीपावली से पहले अयोध्या में रामलला का मंदिर जरूर बनेगा। ये हिंदू जनमानस का विश्वास है।