उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने शराब पीने का विरोध करने पर अपनी पत्नी के डंडे से पीट कर हत्या कर डाली। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी पति को पकड़ने में जुट चुकी है।

बागपत: उत्तर प्रदेश में हत्याएं की घटनाएं सामने आ रही है। आए दिन कोई न कोई किसी को मार ही रहा है। किसी के मन में बिल्कुल भी डर नहीं रह गया है। बिना सोचे समझे बस कदम उठा लिया जाता है। मामूली बात हो या छोटी लोग बिन सोचे समझे एक दूसरे की जान के दुश्मन बन चुके है। इसी कड़ी में यूपी के बागपत जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मामूली बात पर डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामले की छानबीन हुई शुरू
पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतका के पिता इन्द्रपाल निवासी लुहारी ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीना की शादी 20 साल पहले ककड़ीपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह के साथ की थी।

पिता के तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
मृतका के पिता ने बताया कि राजेंद्र शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी उसे शराब पीने से मना करती थी लेकिन राजेंद्र उसके साथ मारपीट करता था। शुक्रवार की रात में भी राजेंद्र शराब पीकर घर आया था और उसने पत्नी के साथ पीट- पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया है। साथ ही पुलिस के अनुसार मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कानपुर: मामूली बात पर विवाद के बाद आरोपियों ने दारोगा को कुत्ते से कटवाया, पुलिस कप्तान से हुई शिकायत

ताजमहल में जगतगुरु परमहंस को रोके जाने पर हाईकोर्ट में दाखिल हुई याचिका, प्रवेश के साथ रखी गईं कई मांग