यूपी के बहराइच जिल में प्यार के चक्कर में बेचारा टाइगर बदनाम हो गया क्योंकि प्रेमी साथ प्रेमिका फरार हो गई पर उसकी मां के बयान से पूरा इल्जाम टाइगर पर आ गया। पुलिस ने उनके बयान के अनुसार जांच भी शुरू की लेकिन युवती का पता न लगने पर दूसरे एंगल से जांच शुरू कर लड़की को बरामद किया।

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों ऐसे कई मामले सामने आए है, जिसमें प्यार को परवान चढ़ते ही युवक और युवती अपने घर से भाग जाते है। उसके बाद परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में किसी व्यक्ति का नाम सामने आता है। लेकिन यहां तो कहानी कुछ अलग ही है। एक लड़की के चक्कर में टाइगर फालतू बदनाम हो गया। दरअसल यूपी के बहराइच जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रहा जाएगा क्योंकि प्रेमी के साथ युवती फरार हो गई लेकिन पूरा इल्जाम एक टाइगर पर लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी प्रेमिका ने दो दिन पहले ही बनाई योजना
जानकारी के अनुसार शहर के सुजौली थाना क्षेत्र का यह मामला है कि यहां के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की का काफी दिनों से उसी के गांव के रहने वाले लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने भागने का प्लान बनाया कि शाम को जब सूरज ढल जाएगा तब दोनों घर से भाग जाएंगे। उनकी योजना के मुताबिक लड़की शनिवार की रात में पानी लेने के बहाने घर से बाहर आई और वहीं से प्रेमी के साथ भाग गई। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की को टाइगर जंगल में उठा ले गया है।

दूसरे एंगल से जांच के बाद हुआ खुलासा
पुलिस ने मां के बयान पर दूसरे थाने की पुलिस और वन विभाग के अधिकारी डीएफओ अपनी पूरी टीम के साथ जंगलों में दो हाथियों के साथ कॉम्बिंग करने लगे। लेकिन जब दूसरे दिन की शाम तक युवती का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने दूसरे एंगल से जांच शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों से युवती की हिस्ट्री पता की। साथ ही अचानक गायब हुए लड़के के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। उसके बाद इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझती गई। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को नानपारा कोतवाली क्षेत्र से पकड़ लिया। युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रेमी समेत तीन लोगों को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया। 

कारगिल शहीद के पोते को बंधक बनाकर बदमाशों ने दिया लाखों की लूट को अंजाम, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

महोबा के पांच बुजुर्ग गले में तख्ती डालकर जिंदा होने का दे रहे सबूत, DM के पास पहुंचकर लगाई मदद की गुहार

शाहजहांपुर: बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद चिता से गायब हुआ सिर, पड़ोसी के घर में तलाशी के बाद मचा हड़कंप