उत्तर प्रदेश के जिले बांदा के मरका थाना क्षेत्र से मामला सामने आया है कि शराबी पिता आए दिन सगी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार देर रात शराब के नशे में शराबी पिता ने अपनी खुद की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। 

बांदा: उत्तर प्रदेश के जिले बांदा से एक ऐसी शर्मसार करने वाली वारदात सामने आयी है, जिससे पिता-बेटी का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो जाएगा। क्योंकि यह पर एक पिता अपनी ही सगी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद आहत हुई बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की की मौत के बाद उसकी बहन ने अपने पिता पर शराब के नशे में बहन के साथ दुष्कर्म करना का आरोप लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरी बहन ने किया जमकर विरोध
यह मामला जिले के मरका थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर शराबी पिता आए दिन अपनी सगी बेटियों के साथ छेड़छाड़ के साथ अश्लीलता करता था। शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में शराबी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी इस दौरान चिल्लाती रही लेकिन हैवान पिता नहीं रूका। इतना ही नहीं वहां पर मौजूद दूसरी बहन ने पिता की इस हरकत का विरोध किया। लेकिन शराबी पिता हैवानियत में इस कदर डूबा था कि इस वारदात को अंजाम दरवाजा बंद करके दिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। लोग हैरान है कि आखिरकार इस हृदय विदारक घटना को एक सगे पिता ने कैसे अंजाम दिया होगा।

बहन की तहरीर पर पिता हुआ गिरफ्तार
इस घटना से आहत लड़की ने कमरे में जाकर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़की की बहन ने आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर दी है कि उसके शराबी पिता ने बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मृतक लड़की की बहन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। 

लड़की ने फोन कर लड़कों को बुलाया, फिर दिया इस वारदात को अंजाम

श्रावस्ती में खाना देने के बहाने विधवा से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर फोड़ दी गई आंख