यूपी के बाराबंकी में एक युवक ने अपनी पत्नी पर पावड़े से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं और उसका लखनऊ के किसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। जिस समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया उस दौरान सुबह के 4 बज रहे थे और उसकी पत्नी गहरी नींद में सो रही थी। हमले के बाद जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक हैवान बने पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक का चल रहा था मानसिक इलाज
बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान घर के अन्य सदस्य भी सो रहे थे। हमले के दौरान चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां का नजारा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी और उसके पति को उसकी हत्या का कोई मलाल भी नहीं था। यह देख किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी युवक की मानसिक हालत सही नहीं बताई जा रही है। आरोपी का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा था। दंपति के चार बच्चे हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं मौके पर पुहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से कई बार हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बाराबंकी: विवाहिता को जबरन शराब पिलाकर 4 आरोपियों ने किया गैंगरेप, आपबीती सुनकर पति ने उठाया ऐसा कदम