बरेली में ससुर ने कोर्ट से दामाद को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर दी है।उसका कहना है कि दामाद उसके परिवार के खून का प्यासा है।वह छूट गया तो उसके परिवार को नहीं छोडे़गा। 

बरेली: यूपी के बरेली से एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिल रही है। जहां पर ससुर अपने दामाद की पांसी की मांग कर रहा है। ससुर का कहना है कि अगर वह जेल से छूट कर आया तो परिवार के खून का प्यासा हो जाएगा। हालांकि, कोर्ट ने दामाद को हाल ही में फांसी की सजा सुनाई है। पीड़ित ससुर का कहना है कि उसके साथ ही मामले के अन्य गवाह भी दहशत में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए पूरा मामला
दरअसल बिथरी चैनपुर में रहने वाले जमील अहमद के अधिवक्ता एम इकबाल ने प्रेस को बताया कि रफीक अहमद उर्फ पप्पू ने अपनी पत्नी सितारा बेगम की हत्या कर दी थी। उसने सितारा पर छुरे से वारकर उसे बेरहमी से मौत के घाट के उतार दिया था।यह मामला कोर्ट में चल रहा था।इस मामले में अपर सेशन जज निर्दोष कुमार ने आरोपित रफीक को फांसी की सजा सुना रखी है। जिसके बाद अब उसकी प्रक्रिया को पूरा किया जाना है।

मृतक के पिता ने पहुंचे कचहरी
वहीं आरोपित से खौफजदा ससुर जमील अहमद अपनी बेटी मृतक सितारा बेगम के मासूम बेटे के साथ कचहरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि "अगर उनका दामाद जेल से छूटकर बाहर आ गया तो वह उसके परिवार के खून का प्यासा हो जाएगा। जिसके बाद उन्हें अपने परिवार की जिंदगी बचाना भी मुश्किल हो जाएगा। इसके चलते उन्होंने कोर्ट से दामाद को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांगी की है। उन्होंने बताया कि उनके दामाद से पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीण भी सकते में है।"

मामूली विवाद के बाद प्रेमी ने बिस्तर पर ही कुल्हाड़ी से काटी प्रेमिका की गर्दन, पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा
शादी की जिद कर रही थी गर्लफ्रेंड, दोस्तों के साथ मिलकर कर दी प्रेमी ने हत्या, अरेस्ट