यूपी के बरेली में 21 साल की युवती को बंधक बनाकर जबरन धर्मपरिवर्तन कर उससे निकाह किया गया। पीड़िता का आरोप है कि नशीली दवा देकर निकाहनामे पर साइन लिए गए हैं। निकाह के बाद आरोपी य़ुवक के भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 21 साल की युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पीड़िता को आगरा में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। फिर आरोपी युवती को लेकर बिहार और अजमेर भी गए। आरोपियों के चुंगल से किसी तरह बचकर युवती आगरा से बरेली पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले पर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में ब्यूटी पार्लर चलाती है। पीड़िता की दोस्त तरन्नुम और गजाला अक्सर उसके पार्लर में आती-जाती रहती हैं। इसके बाद दोनों सहेलियां युवती को अपने घर लेकर गईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सहेलियों ने युवती को बनाया बंधक
इसके बाद दोनों युवतियों ने पीड़िता को घर में बंधक बना लिया। युवती के भाई अकलीम ने तमंचे के बल पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अकलीम की बहनों ने उसकी गंदी वीडियो बना ली। आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को धमकाते हुए कहा कि अगर धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पीड़िता ने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर उसका आरोपी से निकाह करा दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि घरवाले उसके लिए लड़का देख रहे थे। लेकिन आरोपी ने उसे नशीली दवा और इंजेक्शन देकर निकाहनामा पर जबरन नाम लिखवा लिया। निकाह के बाद आरोपी अकलीम और उसकी बहनें पीड़िता को अजमेर लेकर गए। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस दौरान पीड़िता को बिहार और प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद आगरा में किराए के कमरे में बंधक बना कर अकलीम के भाई विशाल और शादाब ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता को इस दौरान जबरन मीट खिलाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बता दें कि पुलिस ने अकलीम कुरैशी, विसाल, शादाब, तरन्नुम, शाहना और गजाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं शाही इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई लेकिन वह फरार हो गए। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

बरेली में युवक को आरोपियों ने डंडे से जमकर पीटा, पीड़ित हाथ जोड़कर मांगता रहा माफी, वीडियो हुआ वायरल