यूपी चुनाव मतदान के बीच हुए विवाद के बाद सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष की हत्या के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

शाहजहाँपुर: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार की सुबह सपा के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। फिलहाल गांव की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और मौके पर फोर्स की तैनाती की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निगोही थाना क्षेत्र के विक्रमपुर चकोरा गांव के निवासी सुधीर कुमार सपा के बूथ अध्यक्ष थे। सोमवार को चुनावके दौरान उनका गांव के ही सर्वेश, शंतु आदि से वोट डालने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद किसी तरह से ग्रामीणों ने विवाद को शांत करवाया था। मंगलवार की सुबह जब सुनील शौच के लिए जा रहे थे तभी दूसरे पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। इस दौरान गोली लगने से सुनील की मौत हो गई। जबकि गांव का ही एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। फायरिंग के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। घटना को लेकर एसपी सिटी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि विवाद किस कारण से हुआ इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

मैनपुरी में मंगलवार को अमित शाह समेत तीन बड़े नेता करेंगे जनसभाएं

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा आज आ सकते हैं जेल से बाहर!

जितिन प्रसाद बोले- कांग्रेस और जनता के बीच में दूरियां बढ़ी, यूपी चुनाव में नहीं टिकेगा सपा-रालोद गठबंधन

यूपी चुनाव में कई प्रत्याशी हैं अरबपति, इन 6 उम्मीदवारों के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति