यूपी के जिले बस्ती में हर्रैया थाना क्षेत्र के एक शिक्षक ने विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मुकदमे में फंसने के डर से निकाह किया और कुछ समय बाद ही तीन तलाक दे दिया। इस पूरे प्रकरण की शिकायत पीड़िता के पिता ने उच्चाधिकारियों से की। 

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर शहर में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने गुनाह से बचने के लिए नया तरीका निकाला। मुकदमे में फंसने के डर से निकाह किया और कुछ समय बाद ही किशोरी को तीन तलाक दे दिया। इस पूरे प्रकरण की शिकायत पीड़िता के पिता ने आलाधिकारियों से की। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डरा-धमकाकर करता रहा शारीरिक शोषण
जानकारी के अनुसार शहर के हर्रैया थाना क्षेत्र के एक शिक्षक ने विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस इलाके की रहने वाली किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी साल 2019 में कक्षा नौ की छात्रा थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन के बेटे व अध्यापक एहसान ने अक्टूबर 2019 में किताब देने के बहाने एक कमरे में बुलाया। उसके बाद शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को डरा-धमकाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच आरोपी किशोरी को लखनऊ ले गया।

निकाह के बाद आरोपी ने किशोरी की नहीं कराई विदाई
उसके बाद आरोपी का बड़ा भाई उसे लखनऊ से बस्ती ले आया और लड़की को उसके घर भेज दिया गया। फिर बाद में मुकदमे से बचने के लिए आरोपी ने पीड़िता से निकाह कर लिया पर विदाई नहीं कराई। लड़की पक्ष ने दबाव बनाया तो विदाई करवाकर घर ले गया और अपनी मां के साथ मिलकर गर्भपात करवा दिया। इतना ही नहीं जुलाई 2022 में उसे फोन कर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चौथी क्लास की बच्ची से गैंगरेप, प्रेंग्नेंट हुई तब घरवालों ने दर्ज कराई FIR; पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार