रविवार को यूपी के रायबरेली पहुंची, उससे पहले  प्रियंका गांधी हनुमान मंदिर में माथा टेका, जहां से दो दिन पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने माथा टेका कर रायबरेली में अपना चुनावी शंखनाद किया था।  प्रियंका गांधी शनिवार को भाई राहुल गांधी के संग अमेठी में भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ पद यात्रा में शामिल हुई थीं।  

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) तीन महीने बाद आज फिर मां सोनिया गांधी (sonia gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली (raebareli) के दौरे पर पहुंची हैं। उनके यहां पहुंचने पर अहम पहलू यह रहा कि प्रियंका ने रायबरेली में चुनावी शंखनाद करने से पहले चुरूआ के उसी हनुमान मंदिर में माथा टेका, जहां से दो दिन पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने माथा टेका कर रायबरेली में अपना चुनावी शंखनाद किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौरतलब रहे कि प्रियंका गांधी शनिवार को भाई राहुल गांधी के संग अमेठी में भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ पद यात्रा में शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्हें अमेठी से सीधे रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करना था। लेकिन प्रियंका अमेठी से राहुल के साथ लखनऊ वापस लौट गई थीं। आज सुबह वो सड़क मार्ग से लखनऊ से रायबरेली पहुंची।

प्रियंका गांधी ने चूरूआ के हनुमान मंदिर में मत्था टेका और अब वो रायबरेली में महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही हैं। जगह-जगह रायबरेली की जनता उनका स्वागत सत्कार कर रही है। प्रियंका गांधी ने रायबरेली में चुनावी अभियान की अनौपचारिक शुरुआत कर दी है। चुराआ बॉर्डर पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में महिला शक्ति को कांग्रेस के साथ लेने की जोर आजमाइश कर रही है। रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में आज प्रियंका गांधी शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। महिला सशक्तिकरण के इस महाअभियान में प्रियंका को महिलाओं का काफी समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है।

5 हजार महिकाओं के साथ होगा शक्ति संवाद
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने का ऐलान करके और महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करके यूपी चुनाव से पहले एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे सूबे की राजनीति का रंग बदलने लगा है। इसी के चलते अब 19 दिसंबर को रायबरेली में कांग्रेस की ओर से ‘शक्ति संवाद’ का आयोजन किया गया है। रायबरेली की ज़िला अस्पताल के निकट रिफॉर्म क्लब मैदान में दिन के 11 बजे ये ‘शक्ति संवाद’ शुरू होगा, जिसमें 5 हज़ार महिलाओं की भागीदारी होगी। प्रियंका गांधी महिलाओं के साथ कांग्रेस के महिला घोषणापत्र के तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगी।