बीएचयू में इफ्तार पार्टी का मामला थमता नहीं दिखाई पड़ रहा है। मामले में अब छात्रों ने खून से पत्र लिख पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। 

अनुज तिवारी
वाराणसी:
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय कैम्पस में हुई इफ्तार पार्टी का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। छात्र इस इफ्तार पार्टी का लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को छात्रों ने वीसी आवास के सामने अपने खून से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को चिट्ठी लिखी और बीएचयू के इस्लामीकरण को बंद करवाने और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छात्र ने शुरू की नई परंपरा
इस सम्बन्ध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से एक अवलंब दुबे राहुल ने बताया कि अब से कुछ दिन पहले बीएचयू कुलपति ने एक परम्परा शुरू की इफ्तार पार्टी की, जो कि बीएचयू के 100 साल के इतिहास में आधिकारिक रूप से कभी नहीं हुआ था। इसका हम लोग लगातार विरोध करते आ रहे हैं। इस विरोध के स्वरुप कुछ शरारती तत्वों ने वाल राइटिंग कर हमें उकसाने की कोशिश भी की है। अवलंब ने कहा कि आज हम सभी ने अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री को अपने खून से चिट्ठी लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है ताकि विश्वविद्यालय का माहौल सही रहे। 

अभी तक नहीं हुआ कोई भी खंडन
वहीं एक अन्य छात्र आशीर्वाद ने बताया कि बीती 27 अप्रैल को बीएचयू में एक नयी परम्परा का शुभारम्भ किया गया। कुलपति के शह पर एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी का पूरा प्रचार-प्रसार किया गया। छात्रों ने इसके विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ा, वीसी लॉज का शुद्धिकरण भी करवाया गया साथ ही हमने मुंडन भी किया गया। अभी तक इस सम्बन्ध में कोई भी खंडन या जवाब वीसी महोदय की तरफ से नहीं आया है। ऐसे में हमने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सभी को खून से चिट्ठी लिखकर इसमें हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है।

बीएचयू की इफ्तार पार्टी को लेकर नहीं थम रहा विवाद, पूर्व पीआरओ ने कई बड़े राज से उठाया पर्दा

कुलपति आवास का शुद्धिकरण करने पहुंचे BHU के छात्र, मुंडन कराते हुए बताई विरोध की असल वजह