सत्यव्रत त्रिपाठी के बड़े बेटे धीरज त्रिपाठी ने शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से अपने बेटे आदित्य त्रिपाठी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल आदित्य को गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

गोरखपुर: यूपी में क्राइम खत्म होने का नाम नही ले रहा है। दंगाईयों के हौंसले बुलंद होते हुए नज़र आ रहे है। योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद ये ऐलान किया था कि राज्य में गुंडागंर्दी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी। लेकिन सीएम योगी के गृह जनपद से एक खौफनाक खबर सामने आई है। बीजेपी नेता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोरखपुर में पिता ने बेटे को मारी गोली
गोरखपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। अमूमन खबर आती है कि बेटे ने अपने पिता को गोली मारी या मौत के घाट उतारा लेकिन गोरखपुर के सहजनवां में पिता ही अपने बेटे का काल बन गया है। बताते चलें कि सहजनवां निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यव्रत त्रिपाठी के बड़े बेटे धीरज त्रिपाठी ने अज्ञात कारणों से अपने छोटे बेटे को गोली मार दी। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन हालात नाज़ुक होनी की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

इस पूरे मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी
इस पूरे मसले को लेकर कहा जा रहा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यव्रत त्रिपाठी के बड़े बेटे धीरज त्रिपाठी उर्फ बबलू त्रिपाठी किसी बात को लेकर अपने बेटे से काफी नाराज़ चल रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने शुक्रवार सुबह शहबाजगंज ईंट भट्ठे के पास फोरलेन पर अपनी दुकान के पीछे बैठक में अज्ञात कारणों से अपने बेटे आदित्य त्रिपाठी (19) को गोली मार दी और गोली पेट में दाई तरफ फंस गई है। इन सबके बीच ये पूरा मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंचा है और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। लेकिन अभी तक बाप और बेटे के बीच जो दरार थी, उसके कारण का पता नही चल पाया है।

इस पूरे मामले की सूचना मिलने के बाद उसका छोटा भाई आनन-फानन में उसे सीएचसी सहजनवां ले गया, जहां से उसे गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि इस पूरे मसले पर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नही आई है और अभी तक इस पूरी घटना के कारण का भी पता नही चला है।