मेरठ के एक मुस्लिम युवक ने बेंगलुरु की महिला से फेसबुक पर दोस्ती की और फिर अवैध संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित की इन हरकतों से परेशान होकर महिला ने मेरठ पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक ने महिला से पहले दोस्ती की और फिर उसी को ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद महिला आरोपित युवक को सबक सिखाने के लिए बेंगलुरु से मेरठ पहुंच गई। महिला ने बताया कि पहले आरोपित युवक ने उससे दोस्ती की और फिर महिला को बहला फुसला कर उसके साथ अवैध संबंध भी बनाये। इस दौरान युवक ने चोरी छिपे महिला की कुछ अश्लील तस्वीरें निकाल ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। यह घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरु की महिला ने मेरठ पुलिस से लगाई मदद की गुहार
इसके बाद युवक सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील फोटो डालने लगा। जिससे परेशान होकर महिला ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। पीड़िता युवक को सबक सिखाने के लिए पहले बेंगलुरु से फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंची और इसके बाद इसके बाद मेरठ पहुंच पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस भी फौरन एक्शन में आई और देर रात आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। महिला ने बताया कि वह बेंगलुरु की रहने वाली है। फेसबुक पर मेरठ निवासी जुबैर से उसकी दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि पहले बातचीत करने में उसे जुबैर का व्यवहार ठीक लगा। बातचीत आगे बढ़ने के बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस दौरान जुबैर ने महिला की कुछ अश्लील फोटो निकालकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने बताया कि वह उसकी अश्लील फोटो कभी सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता तो कभी अश्लील चैटिंग करने लग जाता। इस घटनाक्रम से महिला के परिजन भी काफी परेशान हो गए थे। महिला के विरोध करने पर भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद महिला ने मेरठ पहुंच कर आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला को बेंगलुरु से आया देख इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने महिला की शिकायत के आधार पर तहरीर लिख कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। 

मेरठ: पत्नी ने 1.5 लाख की सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या, 24 घंटे के अंदर पकड़े गए आरोपी ने खोले कई बड़े राज