26 दिसंबर की रात सीएम ने लखनऊ में रैन बसेरा और अस्पतालों का दौरा किया था। इस दौरान सीएम योगी ने अस्पतालों में मौजूद गरीब लोगों को कंबल बांटे थे। 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । ठंड में ठिठुर रहे गरीबों को सरकारी सुविधाएं कितनी मिल रही हैं इसका अंदाजा इसी खबर से लगाया जा सकता है। लखनऊ में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बांटे गए कंबल को वापस ले लेने का मामला सामने आया है। हालांकि हंगामा के बाद प्रशासन ने ऐसा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात में सीएम ने दिए थे कंबल
26 दिसंबर की रात सीएम ने लखनऊ में रैन बसेरा और अस्पतालों का दौरा किया था। इस दौरान सीएम योगी ने अस्पतालों में मौजूद गरीब लोगों को कंबल बांटे थे। 

सीएम के जाने के घंटे बाद ले लिए थे कंबल
सीएम के निकलने के एक घंटे बाद ही बांटे गए कंबल को वापस ले लिया गया था। इसकी शिकायत करते हुए लोगों ने हंगामा भी किया था। खबर मीडिया में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और ऐसा करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सीएम ने यह दिया था निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आश्रय गृहों में रह रहे बेघरों के लिए चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कराने और उन्हें गर्म पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से बेघरों के लिए भोजन उपलब्ध कराने को कहा था।

(प्रतीकात्मक फोटो)