धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हॉटस्पॉट इलाके में बाहर निकलना पूरी तरीके से वर्जित था, बावजूद इसके जब देसी बम का धमाका हुआ तो आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। तत्काल कल्याणपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर (Uttar Pradesh) । कोरोना वायरस के बढ़े संक्रमण के कारण हॉटस्पॉट घोषित किए गए सैयद नगर की जफर वाली गली में एक युवक ने देसी बम फोड़ दिया। बम फटने से इलाके में दहशत मच गई, जबकि बम के बजरी व छर्रे की चपेट में आकर पास खड़े पांच लोग जख्मी हो गए। वहीं, घरों में कैद लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो पुलिस हरकत में आ गई। घायलों अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने सुनाई ये कहानी
सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने कहा कि आरोपी सैयद नगर निवासी जुनैद बम लेकर जफर वाली गली में जा रहा था, जो कि उसके हाथ से छूटकर सड़क पर गिरकर फट गया। उसके बजरी की चपेट में आने से 4 से 5 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसे बम कहां से मिला। इस घटना के बाद हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस की गश्त और बढ़ा दी गई है।

लोग कह रहे ये बातें
सैयद नगर के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले जुनैद बीती रात जफर वाली गली में एक दुकान पर पहुंचा। यहां खड़े दो युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपने साथ लाए देसी बम निकालकर हमला किया। बम की बजरी की चपेट में आकर विकास ,सुनील ,दिलशाद, जाकिर हुसैन समेत पांच लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। 

बम फटने से सहम उठे थे लोग
धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हॉटस्पॉट इलाके में बाहर निकलना पूरी तरीके से वर्जित था, बावजूद इसके जब देसी बम का धमाका हुआ तो आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। तत्काल कल्याणपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।