उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सोमवार की देर शाम गांधीनगर की भाजपा महिला पार्षद अल्का गुप्ता व उनके पति योगेश गुप्ता ने एक युवक को उसके ही घर में बेरहमी से पीटा। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके पालतू कुत्ते ने पार्षद की बेटी पर भौंकते हुए उसे दौड़ा दिया था।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सोमवार की देर शाम गांधीनगर की भाजपा महिला पार्षद अल्का गुप्ता व उनके पति योगेश गुप्ता ने एक युवक को उसके ही घर में बेरहमी से पीटा। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके पालतू कुत्ते ने पार्षद की बेटी पर भौंकते हुए उसे दौड़ा दिया था। आरोप है कि पार्षद पति ने पिटाई से घायल युवक को थाने भी लाया, जहां उसकी फिर से पिटाई की गई। जानकारी पाकर युवक की मां पार्षद के घर पहुंची और माफी मांगी। तब जाकर पुलिस ने उसके बेटे को छोड़ा। लेकिन इलाके में युवक की मौत की अफवाह फैल गई। इसके बाद उग्र भीड़ ने पार्षद के घर पर हमला बोल दिया। भीड़ ने पार्षद के पति को पुलिस के सामने जमकर पीटा। पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बचाकर महिला पार्षद के पति को अस्पताल में भर्ती करवाया है।। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांधी नगर कॉलोनी क्षेत्र की भाजपा पार्षद हैं अलका गुप्ता। सोमवार की शाम उनकी पुत्री गुड्डन मंदिर से पूजा कर के घर आ रही थी। तभी रास्ते में पड़ोसी निखिल (13) के कुत्ते ने उस पर भौंकते हुए दौड़ा लिया। गुड्डन ने आपत्ति जताई और निखिल को थप्पड़ मार दिया। निखिल ने विरोध किया तो उसने पूजा के लोटे से निखिल पर वार कर दिया। इसके बाद घर जाकर मां अलका गुप्ता, पिता योगेश से पूरी बात बताई। 


उसके बाद तीनों लोग निखिल के घर आए और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। घसीटकर उसे पुलिस स्टेशन ले गए। पीछे पीछे आस पड़ोस व परिजन थाने पहुंचे और निखिल को कंधे पर उठाकर पार्षद के घर लेकर पहुंचे। घटना के वक्त निखिल की मां घर पर नहीं थी। जैसे ही उसे जानकारी हुई, वह थाने पहुंचीं। पुलिस ने बेटे को नहीं छोड़ा तो पार्षद के घर गयीं । पार्षद से हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद ही पुलिस ने निखिल को छोड़ा।