मां जब घर पहुंची तो बेटी की हालत देख सन्न रह गई। पूछने पर इशारे से उसने सारी बात बताई। इसके बाद बच्ची को लेकर मां रौनापार थाने पहुंची। जहां उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। 

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। आठ साल की मूक-बधिर चचेरी बहन के साथ दरिंदे भाई ने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। रिश्ते को तार-तार करने वाली यह घटना रौनापार थाना क्षेत्र में हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर के बाहर खेल रही थी मासूम
बालिका घर के सामने खेल रही थी। उसकी मां किसी काम से गांव में एक व्यक्ति के घर गई थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई बच्ची को अकेला देखा तो बहला-फुसलाकर घर में ले गया। आरोप है कि चचेरे भाई ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया।

घर आने पर मां को हुई जानकारी
मां जब घर पहुंची तो बेटी की हालत देख सन्न रह गई। पूछने पर इशारे से उसने सारी बात बताई। इसके बाद बच्ची को लेकर मां रौनापार थाने पहुंची। जहां उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला पुलिस के संरक्षण में पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(प्रतीकात्मक फोटो)