शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचित किया। ग्रामीण जब पास पहुंचे तो इंजन चालू था। उसमें से धुआं निकल रहा था। हादसे की सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार को सीधा कराकर नीचे दबे पांचों युवकों को बाहर निकाला। लेकिन तीन की मौत हो चुकी थी।  

कुशीनगर (Uttar Pradesh) । अनियंत्रित कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। इससे कार सावर पांच लोग दब गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत नाजुक होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के खैरटिया पुल के पास हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में कसया क्षेत्र के डुमरी पकवा इनार गांव से शनिवार रात बारात आई थी। बारात में शामिल कार सवार पांच लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। लेकिन नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित नगर के खैरटिया पुल के पास कार रेलिंग से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी रेलिंग की दीवार टूट गई। पांचों युवक कार में फंस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई ये कहानी
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचित किया। ग्रामीण जब पास पहुंचे तो इंजन चालू था। उसमें से धुआं निकल रहा था। हादसे की सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार को सीधा कराकर नीचे दबे पांचों युवकों को बाहर निकाला। लेकिन तीन की मौत हो चुकी थी। 

एक मृतक की नहीं हुई पहचान
मृतकों की शिनाख्त उदित राव (26 साल), सोनू गुप्ता (25 साल) और नन्हें दीक्षित (28 साल) के रुप में हुई। ये सभी कसया क्षेत्र के पकवा इनार गांव के रहने वाले थे। जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। गंभीर रूप से घायल युवक सनेही यादव निवासी खबराभार थाना कप्तानगंज को कोटवा सीएचसी भेजा गया।