बताया जाता है कि योगी के यूपी आने के बाद इसका ऐलान हो सकता है। कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को संगठन में भी जिम्मेदारी दी जाएगी। तमाम निगम, आयोग और बोर्ड के पदों को भी भरे जाने हैं।

लखनऊ (Uttar Pradesh) । सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिनों के लिए दिल्ली गए हैं। वहां गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात किए। इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिलेंगे। फिर, कल सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने जाएंगे। जानकार इस मुलाकात को मंत्रीमंडल के विस्तार और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नए चेहरों को मिल सकती है जगह
सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली पहुंचते ही एक बार फिर से यूपी में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जाता है कि योगी के यूपी आने के बाद इसका ऐलान हो सकता है। कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को संगठन में भी जिम्मेदारी दी जाएगी। तमाम निगम, आयोग और बोर्ड के पदों को भी भरे जाने हैं।

Scroll to load tweet…

यूपी की रिपोर्ट पर भी होगी चर्चा
जानकार बताते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने यूपी सरकार और संगठन के कामकाज का जायजा लिया था। कई मंत्रियों से मुलाकात करके उनकी नाराजगी जानी थी। इसके बाद उन्होंने इसकी पूरी रिपोर्ट 5 और 6 जून को दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को सौंपी थी। फिर नड्‌डा और बीएल संतोष इस रिपोर्ट को लेकर पीएम मोदी के पास पहुंचे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट को लेकर भी चर्चा हो सकती है।