एक घंटे तक कोबरा बाइक पर कब्जा जमाए रखा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. लोगों के ललकारे और पत्थर फेंकने के बाद कोबरा बाइक से उतर कर वापस चला गया।

जालौन (उत्तर प्रदेश)। चाकी गांव में हैरान करने वाली यह घटना हुई। जहां बाइक की चक्के से पूंछ दबने से नागराज (कोबरा सर्प) आग बबूला हो गया। पीछा कर बाइक पर एक घंटे तक अपने कब्जे में रखा। वहीं, इस हैरान कर देने वाली घटना का बाइक सवार और ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया, जो खूब वायरल हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोस्त के साथ जालौन जा रहा गुड्डू
गुड्डू पचौरी सोमवार को अपने साथी के साथ बाइक से जालौन जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइ्क सड़क पार कर रहे एक कोबरा की पूंछ पर चढ़ गई। इसके बाद कोबरा उसका पीछा करने लगता है। यह देख दोनों बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। काफी देर बाद जब दोनों बाइक के पास पहुंचे तो कोबरा को बाइक पर बैठा पाया। 

पत्थर फेंकने के बाद भागा कोबरा
एक घंटे तक कोबरा बाइक पर कब्जा जमाए रखा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. लोगों के ललकारे और पत्थर फेंकने के बाद कोबरा बाइक से उतर कर वापस चला गया।