महिला तीन अगस्त को हुई थी लापता। रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी।पैसों के चलते मालिक से था विवाद।

लखनऊ: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली 27 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद महिला का शव रायबरेली के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल्स निकलवाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला का शव शनिवार देर शाम रायबरेली से सई नदी से बरामद किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


 पैसों को लेकर था विवाद

जानकारी के अनुसार, महिला दो साल से एक्सप्रेस-वे के पास काकोरी निवासी संजय यादव नाम के एक व्यक्ति की रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी। उसका कमीशन के 6 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर कंपनी के मालिक संजय से विवाद चल रहा था। बीते 29 जुलाई को संजय ने महिला को बुलाया था। यहां उनके बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। महिला ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी थी। लेकिन डर की वजह से उसने पुलिस में कोई शिकायत नही की। बीते तीन अगस्त को वो लापता हो गई। घर वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज कराई थी।


 ईट से कुचलकर की हत्या

घटना का पता चलते ही, पुलिस ने कंपनी के मालिक संजय यादव और अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कंपनी मालिक संजय समेत दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कोशिश जारी है। इंस्पेक्ट त्रिलोकी सिंह ने बताया कि आरोपी तीन अगस्त को महिला को कार से बछरावां ले गए थे। वहां उसकी गला दबाकर व ईट से कुचलकर हत्या कर दी और शव को सई नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।