यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में एक नाम है जो लोगों को हैरान कर रहा है। यह नाम अखिलेश यादव का है। दरअसल पार्टी ने अयोध्या से अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं लिस्ट में यह नाम देखकर लोग कुछ और ही अंदाजा लगा रहे हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) को लेकर राजनीतिक दल लगातार अपने स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। हालांकि जारी इस सूची में एक नाम को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। यह नाम अखिलेश यादव है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस ने अयोध्या की बीकापुर सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव के नाम का ऐलान लिस्ट के जरिए किया है। यहां कांग्रेस ने अखिलेश यादव के नाम के प्रत्याशी को ही चुनावी मैदान में उतारा है।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट 
आपको बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर 89 प्रत्याशियों की घोषणा की है। 89 प्रत्याशियों की इस लिस्ट में 72वें नंबर पर बीकापुर विधानसभा सीट से अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इस नाम को लेकर ही काफी चर्चाएं हो रही हैं। 

कांग्रेस ने जारी की 89 प्रत्याशियों की सूची, 37 महिला उम्मीदवारों को किया शामिल...देखें पूरी लिस्ट