कांग्रेस पार्टी की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गयी है। इस लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ है। इसमें 16 महिला कैंडिडेट भी शामिल हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने कुल 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें 16 महिलाएं भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जारी की गई लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ था। जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


गौरतलब है कि कांग्रेस यूपी में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की मुहिम चला रही है। इसके तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वादा किया है कि यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। फिलहाल कांग्रेस की पहली और दूसरी लिस्ट मिलाकर कुल 166 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो चुका है। इसमें 66 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। 

पार्टी में उठ रही विरोध की आवाज 
कांग्रेस भले ही महिलाओं के साथ खड़े होने और आवाज बुलंद करने का दावा कर रही हो लेकिन पार्टी के भीतर भी विरोध की आवाजें उठ रही हैं। कांग्रेस की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भी टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई है। प्रियंका मौर्य ने टिकट न मिलने पर घोटाले का आरोप लगाया है।