कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिस स्कूटी से पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर गई थी, उस पर पुलिस द्वारा किए गए जुर्माने की राशि के लिए कांग्रेस चंदा इकट्ठा कर रही है। कांग्रेस के नेता लखनऊ में दुकानदारों से उस जुर्माने की रकम भरने के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं।

लखनऊ(Uttar Pradesh ). कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिस स्कूटी से पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर गई थी, उस पर पुलिस द्वारा किए गए जुर्माने की राशि के लिए कांग्रेस चंदा इकट्ठा कर रही है। कांग्रेस के नेता लखनऊ में दुकानदारों से उस जुर्माने की रकम भरने के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि लखनऊ में CAA को लेकर हुई हिंसा के बाद पुलिस ने पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी को अरेस्ट किया था। जिसके बाद प्रियंका गांधी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रही थी। प्रियंका गांधी को बिना किसी पूर्व सूचना के वहां जाने पर लखनऊ पुलिस ने उन्हें रोका था। जिसके बाद प्रियंका गांधी एक कांग्रेस विधायक के साथ स्कूटी पर बिना हेलमेट के वहां चल पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग ट्र्रैफिक रूल्स के उल्लंघन में स्कूटी का 6100 का चालान काट दिया था। स्कूटी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता राजदीप सिंह की थी। उसे राजस्थान से आए कांग्रेस के विधायक धीरज गुर्जर चला रहे थे। 

बोले कांग्रेसी,पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई 
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका गांधी को जबरन रोकने की कोशिश की थी। वह केवल एसआर दारापुरी के परिजनों का हालचाल लेने जा रही थीं। ये पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई थी। स्कूटी पर जो जुर्माना लगाया गया था उसे हम जनता का सहयोग लेकर करेंगे।