उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रेमी युगल को परिवार के विरोध के बावजूद शादी करना भारी पड़ा।

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रेमी युगल को परिवार के विरोध के बावजूद शादी करना भारी पड़ा है। शादी के एक साल बाद जब दोनों गांव पहुंचे तो इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई। सभी लाठी डंडा लेकर लड़के के घर पहुंच गए और दोनों की सरेराह निर्ममता से पिटाई कर लड़की का अपहरण कर लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दौरान लोग खड़े तमाशबीन बनकर सरेआम पिटाई का वीडियो बनाते रहे। किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। घायल युवक को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। जबकि पुलिस ने अपहृत महिला को बरामद कर लिया है। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। लेकिन अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 

घघोरा घघोरी गांव निवासी गुरुबचन सिंह ने एक साल पहले एक युवती से लव मैरिज की थी। दोनों अलग अलग बिरादरी से तालुक रखते थे। इसलिए दोनों परवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। शादी के बाद दोनों घर से किसी और शहर जाकर रहने लगे। चार दिन पहले गुरुबचन पत्नी के साथ गांव वापस आया तो इसकी भनक लड़के परिजनों को लग गई। मंगलवार को मायके वाले उसकी ससुराल पहुंच गए। ससुरालीजनों ने लड़की को जबरन ले जाने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो पीटा गया। बचाव के लिए दौड़े पति गुरुबचन को सरेराह लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया गया। 

इसके बाद दबंग लड़की को बाइक पर बैठाकर लेकर चले गए। महिला के पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा ले जाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं, शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। एसपी ग्रामीण संसार सिंह ने बताया कि इस मामले में भोजीपुरा थाने में आईपीसी की धारा 147, 148, 364, 452, 323, 504, और एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।