जौनपुर में एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पत्नी के साथ गांव के दबंगों ने अश्लील हरकत की है। जब पुलिस ने मामला दर्ज करने में आनाकानी की तो पति-पत्नी दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की

जौनपुर(Uttar Pradesh ). यूपी के जौनपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पत्नी के साथ गांव के दबंगों ने अश्लील हरकत की है। जब पुलिस ने मामला दर्ज करने में आनाकानी की तो पति-पत्नी दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के जलालपुर थाना इलाके के एक गांव का रहने वाला शख्स प्राइवेट स्कूल में टीचर है। रविवार सुबह उसकी पत्नी शौच के लिए जा रही थी। उसी समय गांव के ही कुछ दबंगों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इसकी सूचना जब पति को हुई तो उसने डायल 112 पर इसकी शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा और थाने ले गई। जिसके बाद शिकायतकर्ता भी अपनी पत्नी के साथ रिपोर्ट लिखाने जलालपुर थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने उससे अगले दिन सुबह आने की बात कही। 

दबंगों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ने का आरोप 
टीचर का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने वाले लोगों को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। उसे अगले दिन थाने बुलाया गया था जब वह पहुंचा तो पुलिस ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसने पुलिस कर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। 

पुलिस के बर्ताव से नाराज होकर खाया जहर 
पुलिस के बर्ताव से पीड़ित टीचर इतना दुखी हुआ कि घर पहुंचते ही पत्नी के साथ जान देने की ठान ली। पति-पत्नी दोनों ने जान देने के लिए कोई जहरीला पदार्थ खा लिया । जिससे दोनों की हालात बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ते देख परिजनों और गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।