प्रेमी  घरवालों की मर्जी के खिलाफ हत्यारोपी की पुत्री से प्रेम विवाह किया था। वह पड़ोसी ही है,तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी।

सहारनपुर (Uttar Pradesh)। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने खौफनाक कदम उठाया। घर में अकेले बेटी के बुजुर्ग ससुर को पीट-पीटकर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना बेहट थाना क्षेत्र लोदीपुर गांव की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
लोदीपुर निवासी कर्मसिंह (65) अपने घर में अकेले थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी रूपचंद अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कर्मसिंह के घर मे घुस आया। इसके बाद लाठी-डण्डों से पीट पीटकर कर्मसिंह की हत्या कर दी।

भतीजी की तहरीर पर केस दर्ज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की भतीजी सोनी ने थाने में तहरीर देकर आरोपी रूपचंद और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

शादी के बाद से था तनाव
मृतक के पुत्र शीशपाल ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ हत्यारोपी रूपचंद की पुत्री से प्रेम विवाह किया था। वह पड़ोसी ही है,तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी।